
इंटरनेशनल: यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर 1 हजार ड्रोन और 4 क्रूज मिसाइलों से हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रातभर में करीब 1,000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। वहीं इस हमले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।
Advertisement Space
हमले में दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र का एक ऑयल डिपो धमाके से तबाह हो गया। यहां मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ। ड्रोन का मलबा गिरने से कुछ रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई।
Advertisement Space