पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना,22 जून तक बारिश की चेतावनी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब में 22 जून तक मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज़ हवाओं, गरज-चमक और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम के इस बदलाव से आम लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज भी कई जिलों में हल्की बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement Space

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा जिलों में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज़ हवाएं चलने और आंधी आने की भी संभावना है।

Advertisement Space

Leave a Comment