
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 7 छात्रों की मौत हो गई। आग के चलते जान बचाने के लिए कई छात्रों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे कई घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग से बचने के लिए एक युवक इमारत से कूद गया, लेकिन नीचे लगी लोहे की नुकीली ग्रिल पर गिर गया। ग्रिल उसके पेट में घुस गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
Advertisement Space
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग की लपटें पास के एक अन्य कॉम्प्लेक्स तक भी पहुंच गई हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
Advertisement Space