
जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि तीनों शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के संपर्क में रहकर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी न केवल पंजाब बल्कि अन्य राज्यों में जाकर भी सरकारी विभागों से जुड़ी गतिविधियों और महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तान भेजते थे। पुलिस को आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक और अन्य अहम सबूत मिले हैं।
आरोपी आपस में अच्छे दोस्त हैं और उनसे पूछताछ के दौरान कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। भरत वर्मा के खिलाफ पहले से मारपीट का एक मामला भी दर्ज बताया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space