
वेनेजुएला: वेनेजुएला में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर इन झटको की तीव्रता 4.9 मापी गई है।भूकंप का केंद्र उत्तरी तट के पास था, जिसके कारण राजधानी कराकास और माराके के इलाकों में भी तेज कंपन महसूस किए गए।
बार-बार आ रहे भूकंपों के कारण लोगों में भारी दहशत का माहौल है। वहीं 25 जून को आए भूकंप की तबाही का मंजर लगातार भयावह होता जा रहा है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। घायलों की तादाद 3360 के पार पहुंच गई है। करीब 51,700 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।
Advertisement Space
हालांकि राहत टीमों ने अब तक 243 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है, लेकिन मलबे के नीचे दबे लोगों की संख्या अधिक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की प्रबल संभावना है।
Advertisement Space