शिमला में भयानक हादसा,300 फीट गहरी खाई में गिरी बुलेरो; मां-बेटे सहित 6 की मौत


Aryan Academy AD

शिमला: शिमला के रामपुर उपमंडल में बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां-बेटे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। बताया का रहा है कि गाड़ी में सवार  लोग दत्तनगर में दूध बेचकर अपने घर वापस लौट रहे थे। गाड़ी सड़क से करीब 300 फुट नीचे गहरी खाई में गिरी।

Advertisement Space

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन खाई की गहराई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण किसी को भी जीवित नहीं बचाया जा सका।

बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7 बजे तक सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए तकलेच अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment