
चंडीगढ़: पंजाब में लगातार पड़ रही गर्मी और उमस कम होने का नाम नहीं ले रही। दिन के समय उमस और रात में बढ़े तापमान के कारण साथ हो लगातार लग रहे पावर कटो से आम लोग काफी परेशान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
Advertisement Space
मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से 4 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
Advertisement Space