बंदी सिखों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का रेल रोको आंदोलन


Aryan Academy AD

पंजाब: बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है।

आंदोलन में शामिल होने के लिए अलग अलग संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्रित हुए। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए है। रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

गुरुद्वारा परिसर से सभी प्रदर्शनकारी मार्च निकालते हुए माधोपुर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात बाधित कर दिया।रेल रोको आंदोलन के चलते कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment