माता वैष्णो देवी जा रहा परिवार हादसे का शिकार,2 युवकों की मौत;टायर बदलते समय ट्रक ने मारी टक्कर


Aryan Academy AD

खन्ना/लुधियाना: माता वैष्णो देवी कार में जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसा लुधियाना के खन्ना स्थित जीटी रोड पर देर रात 2 बजे हुआ।

इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार का टायर बदलते समय ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment