
पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गाहलड़ी हेड के सामने बना धुस्सी बांध एक बार फिर टूट गया। बांध टूटने से नदी का पानी तेज बहाव के साथ से गांव गाहलड़ी समेत आसपास के कई गांवों घुस गया।
जिला प्रशासन ने भी हालात का जायजा लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की गई है।
Advertisement Space
फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी क्षति होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Advertisement Space