स्कूलों के आसपास एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगी रोक


Aryan Academy AD

पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों के आसपास पांच सौ मीटर के दायर में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि जिरवाल ने विधानसभा में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला स्कूली बच्चों पर एनर्जी ड्रिंक्स के असर को लेकर चिंता के बीच लिया गया है। सरकार बच्चों में कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के बढ़ते सेवन को लेकर गंभीर है और उनकी सेहत की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। ज़िरवाल ने कहा, “अगर स्कूल कैंपस के 500 मीटर के अंदर ऐसे एनर्जी ड्रिंक्स या किसी दूसरी नशीली चीज की बिक्री पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी.”
बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार बच्चों को कैफ़ीन की लत से बचाने के लिए स्कूलों और उनके आस-पास एनर्जी ड्रिंक्स पर रोक लगा चुकी है।
पंजाब के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर दिलराज सिंह संधावालिया के मुताबिक बच्चों द्वारा कैफ़ीन वाले एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन पर रोक लगाना उचित और जरूरी है।

Advertisement Space

Leave a Comment