
चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब में 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट से आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चली।
Advertisement Space
इसके बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले 48 घंटों के दौरान अनुमान के अनुरूप अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी।
Advertisement Space