मुबंई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा,आमने-सामने आया एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रैस के प्लेन


Aryan Academy AD

मुंबई: मुबंई एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया,जब मंगलवार को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रैस के प्लेन एक ही रनवे पर अचानक आमने-सामने आ गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के निर्देश पर टेकऑफ रन रोक दिया गया।

Advertisement Space

 दरअसल मंगलवार रात एयर इंडिया एक्सप्रैस प्लेन लैंडिंग के बाद से रनवे से हटा ही नहीं था। इसी दौरान दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया का प्लेन उसी रनवे पर टेकऑफ करने के लिए आ गया। समय रहते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसे देख लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। फिलहाल  घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद ही प्लेन को दोबारा परिचालन में लाया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment