जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से स्कूल में लगी आग,बाल-बाल बचे छात्र


Aryan Academy AD

लुधियानाः लुधियाना पॉश इलाके दुगरी में स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय जनरेटर रूम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग की खबर मिलते ही स्कूल मैनेजमेंट ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में छुट्टी कर उन्हें सुरक्षित उनके घरों को रवाना किया।

Advertisement Space

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। शुरूआती जांच में सामने आया कि जनरेटर रूम के भीतर बिजली के पैनल में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया।

Advertisement Space

Leave a Comment