ईरान-अमरीका में सीजफायर खत्म, तनाव बढ़ा, ट्रंप बोले-महायुद्ध 2.0 शुरू


Aryan Academy AD

अमरीका ने बुधवार को एक बार ईरान पर हमला किया है। ऐसे में एक बार फिर ईरान-अमरीका में सीजफायर खत्म हो गया है और तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि महायुद्ध 2.0 शुरू हो गया है तथा अब तेहरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत का कोई महत्व नहीं रह गया है।
अमरीका का आरोप है कि दरअसल ईरान ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया था। ताजा सैन्य हमलों से कुछ समय पहले ही अमरीका ने ईरान को दी अस्थाई प्रतिबंध छूट वापिस ले ली है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पिछले कई महीनों में ईरान के खिलाफ सबसे व्यापक सैन्य अभियान रही।
ट्रंप ने अंकारा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीजफायर समझौता अब खत्म हो चुका है। अमरीका-ईरान के बीच ताजा गतिरोध के बीच एक बार फिर वैश्विक बाजार पर संकट और तेल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है

 

 

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment