अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन Attack , ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना


Aryan Academy AD

इटरनेशनल: ईरानी सेना द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर लगातार की जाने वाली फायरिंग के बाद अमेरिका ने रविवार को ईरान के 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए।

वहीं जवाबी कार्यवाही में ईरान ने सोमवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया। आईआरजीसी के मुताबिक  कुवैत के अली अल-सलेम एयरबेस पर ईंधन टैंक और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने के साथ अहमद अल-जाबेर एयरबेस के रडार सिस्टम पर भी हमला किया गया। वहीं  ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम है।  ईरान होर्मुज की हर हाल में रक्षा करेगा। वहीं एक बार फिर से युद्ध की स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है।

Advertisement Space

 

  

Advertisement Space

Leave a Comment