
Punjab bandh की घोषणा के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कल यानी 30 जुलाई को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा, मगर जालंधर बंद नहीं होगा। संस्थाओं का कहना है कि सभी सामाजिक संगठन एकजुट होकर शांतिपूर्वक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ संगठन 30 जुलाई को Punjab bandh की खबरें फैला हैं, लेकिन जालंधर पहले ही 27 जुलाई को बंद का समर्थन कर अपना विरोध दर्ज करा चुका है। इसलिए दोबारा जालंधर बंद का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है।
संगठनों ने कहा कि बरनाला की मंदभागी घटना को लेकर कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। डीएसपी को न तो निलंबित किया गया और न ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
संगठनों ने कहा कि 30 जुलाई को जालंधर में सभी सामाजिक, धार्मिक और कर्मचारी संगठन एक मंच पर आकर शांतिपूर्ण लेकिन विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे।