Hoshiarpur में विजय सांपला के साथ हाथापाई, बसपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी

Hoshiarpur के गांव बाड़ियां कलां में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को नुक्सान पुहंचाए जाने के विरोध में बुधवार को दिए गए भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने रोष प्रदर्शन कर धरना दिया।
इसी बीच धरने के दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। तनाव इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के साथ हाथापाई की खबरें सामने आ रही हैं। संपला के नाक के पास खून निकला और गर्दन पर खरोंचों आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
बताया जा रहा है बाबा साहेब की प्रतिमा को नुक्सान पुहंचाए जाने की घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री विजया सांपला अन्य भाजपा नेताओं के साथ गांव बाड़ियां कलां पहुंचे थे। माइक पर सवाल-जवाब को लेकर विजय सांपला और एक वक्ता के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों तरफ से भाजपा जिंदाबाद और बसपा जिंदाबाद नारेबाजी शुरू हो गई।
इस दौरान माइक पर जब विजय सांपला ने बोलना शुरू किया तो एक युवक ने माइक छीन लिया। विरोध करने पर उसने विजय सांपला पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों में धक्का-मुक्की हो गईष

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment