
चार साल पहले स्टडी वाजी पर कनाडा गए Punjabi youth जश्नदीप सिंह को ब्रिटिश कोलंबिया में Kapil Sharma’s ‘Caps Cafe’. में हुई गोलीबारी के मामले में कनाडा के इमिग्रेशन अधिकारियों(इमीग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड) ने डिपोर्ट करने का आदेश दिया है। 11 जुलाई को जारी डिपोर्टेशन ऑर्डर को कनाडाई पुलिस ने गत दिवस सार्वजनिक किया। इस आदेश के बाद कनाडा बार्डर सर्विसिज एजेंसी के अधिकारियों ने जश्नदीप सिंह को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा अगले सप्ताह उसे भारत भेज दिया जाएगा।
Punjabi youth जशनदीप सिंह के बेगुनाह होने के दावों के बावजूद, IRB सदस्य वॉरेन पुडिकॉम्ब को यह मानने के लिए ठोस आधार मिले कि एडमॉन्टन में रहने वाला यह छात्र उस अंतरराष्ट्रीय गैंग का सदस्य था, जिसे भारत की जेल से लॉरेंस बिश्नोई चलाता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जश्नदीप सिंह के तौर पर हुई है। उस पर आरोप है कि उसने 19 मई, 2025 को सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ में हुई गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार छिपाए थे।
कनाडाई पुलिस ने जश्नदीप सिंह को एडमोंटन में मौजूद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का निचले स्तर का ऑपरेटिव बताया।