जालंधर : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज बताया कि Electoral Registration Officers द्वारा भारत चुनाव आयोग, नई दिल्ली और मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के दूसरे चरण (दावे और आपत्तियां प्राप्ति) की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2026 तक प्राप्त हुए फॉर्मों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंप दी गई हैं।
वालिया ने बताया कि जिले में पड़ने वाले 9 विधान सभा हलकों 30-फिल्लौर, 31-नकोदर, 32-शाहकोट, 33-करतारपुर, 34- जालंधर पश्चिमी, 35-जालंधर केंद्रीय, 36-जालंधर उत्तरी, 37-जालंधर कैंट और 38-आदमपुर के संबंधित Electoral Registration Officers द्वारा राजनीतिक पार्टियों के साथ साप्ताहिक मीटिंगें की गई और तिथि 13 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक प्राप्त हुए दावों व आपत्तियों की सूचियां फॉर्म नंबर 9, 10, 11, 11ए, 11बी राजनीतिक पार्टियों के साथ साझा की गई।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि दावों और आपत्तियों संबंधी प्राप्त फॉर्म नं. 6, 6ए, 7, 8 का निपटारा संबंधित चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 8 अक्तूबर 2026 तक कर दिया जाएगा और जिले में वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एसआईआर के दौरान 13.8.2026 से 12.9.2026 तक चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों/बीएलओज़ द्वारा आम जनता से दावे व आपत्ति (फॉर्म नं. 6, 6ए, 7 व 8) प्राप्त किए गए थे।