War Against Drugs : Vikramjit Vicky के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जालंधर : पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘War Against Drugs’ के तहत नशे और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना बस्ती बावा खेल के इलाके में Vikramjit Vicky के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमजीत विक्की के खिलाफ कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कई मुकदमों में उसे सजा भी हो चुकी है।  उसके खिलाफ आखिरी मुकदमा जुलाई 2026 में दर्ज हुआ था। उक्त मामले में विक्रमजीत विक्की माननीय अदालत से जमानत प्राप्त कर इस समय जमानत पर बाहर है। वह न तो फरार है और न ही भगोड़ा घोषित किया गया है।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि आज अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति या अप्रिय घटना से बचाव के लिए विक्रमजीत विक्की को सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए पुलिस की निगरानी में रखा गया था। उसकी सेहत संबंधी स्थिति को भी ध्यान में रखते हुए जरूरी सुरक्षा प्रबंध किए गए।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि इस मामले से संबंधित सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों, अफवाहों या गलत जानकारी पर विश्वास न करें। किसी भी तरह की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए केवल कमिश्नरेट पुलिस जालंधर या संबंधित सरकारी विभागों के आधिकारिक स्रोतों से ही पुष्टि की जाए।

Advertisement Space

Leave a Comment