लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी Karamvir Deo कनाडा से डिपोर्ट, एजीटीएफ ने हिरासत में लिया

Chandigarh: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी करमवीर सिंह(Karamvir Deo) को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर बताया कि Karamvir Deo पर आरोप है कि उसने USA में अनमोल बिश्नोई को लॉजिस्टिकल सपोर्ट और छिपने की जगह मुहैया कराई थी। वह IPC, आर्म्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत PS स्टेट क्राइम, SAS नगर में दर्ज FIR में वांछित था। AGTF पंजाब ने 03.09.2026 को उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।

Advertisement Space

आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। उसके व्यापक आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment