Italy की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बीते रविवार को स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ क्लास में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने की योजना की घोषणा की है। मेलोनी ने यह घोषणा इटली में फेनिक्स में आयोजित एक समारोह के दौरान की। उन्होंने कहा कि इटली में कोई भी धर्म, परंपरा या मजहब के नाम पर यह तय नहीं कर सकता कि लड़कियां अपना चेहरा ढंके।
उन्होंने कहा कि Italy जल्द एक कानून लाने जा रही है जिसके तहत क्लास रूमों में विदेशी छात्रों की संख्या को कानूनी तौर पर कम लगभग 30% तक सीमित किया जा सके। प्रस्ताव के तहत इटली के स्कूलों में एक क्लास में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की अधिकतम संख्या तय की जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि एक क्लास में कितने विदेशी छात्रों को रखने की अनुमति होगी।
उन्होंने कहा कि अगर क्लासरूम में अगर क्लासरूम में सिर्फ़ एक बच्चा ऐसा है जिसे इटैलियन भाषा समझ नहीं आती, तो हो सकता है कि वह अपने साथियों और टीचरों की मदद से भाषा सीख ले और जल्दी ही घुल-मिल जाए लेकिन अगर ऐसे बच्चे ज्यादा हों, या फिर बहुमत में हों, तो यह घुलना-मिलना नहीं, बल्कि उन्हें अकेला छोड़ देना है।