वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आज रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के banks और क्षेत्रीय ग्रामीण banks खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने यह निर्णय बैंक कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए लिया है।
Advertisement Space
भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और बैंकों तथा एटीएम के लिए नकदी हेतु करेंसी चेस्टों को पूरी तरह से चालू रखने की स्वीकृति दी है। इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने हड़ताल के दौरान एटीएम से नि:शुल्क मासिक सीमा से अधिक बार लेन-देन का शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
Advertisement Space