Amritsar आज शुक्रवार को Punjab Police के एक ASI की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक ASI की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है। हादसा तब हुआ जब वह अपने घर के पास बने पार्क में परिवार के साथ बैठा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर जब एएसआई जोगिंदर सिंह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो अपनी राइफल साफ करने लगे, इसी बीच अचानक उनकी राइफल से गोली चल गई। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि एएसआई जोगिंदर सिंह व्यापारी साहिल महाजन की सुरक्षा में गनमैन के तौर पर तैनात थे।
Advertisement Space