
लुधियानाः लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 जुलाई को इस एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करना था। अब उद्घाटन कब होगा, इस बारे में अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि फिलहाल उद्घाटन प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की तैयारियां अभी मुकम्मल नहीं हुई है। कुछ दिन पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करने की घोषणा की थी।
सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट के उद्घाटन में अभी 4-5 महीने लग सकते हैं।
Advertisement Space