श्री हरमंदिर साहिब को धमकी भरे ईमेल भेजने वालों को मिलेगी मिसाली सज़ा : मुख्यमंत्री मान का संकल्प


Aryan Academy AD

श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर प्रदेश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए की अरदास

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमंदिर साहिब को धमकी भरे ईमेल भेजने को एक अक्षम्य अपराध करार देते हुए, दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाने का संकल्प लिया है।

श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “दुनियाभर से लोग इस पवित्र स्थान के दर्शन करते हैं और अपने परिवारों तथा संबंधियों की उन्नति व सुरक्षा के लिए अरदास करते हैं। हम किसी को इस पावन स्थल को धमकाने की इजाजत कैसे दे सकते हैं?”

Advertisement Space

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह मामला शीघ्र ही सुलझ जाएगा क्योंकि पुलिस पहले ही आरोपियों की पहचान कर चुकी है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से पुष्टि की जा रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार श्री हरमंदिर साहिब की सुरक्षा को लेकर हर समय सतर्क है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) से भी कहा है कि वह इस मामले से संबंधित कोई भी अहम जानकारी साझा करें। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पूरे हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अमृतसर में सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment