जरूरत पड़ी तो ईरान पर फिर बम बरसाएंगेः ट्रम्प


Aryan Academy AD

वाशिंगटनः ईरान, इसराइल और अमरीका के बीच तनातनी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान पर बम बरसाने की धमकी दी है। ट्रम्प की यह धमकी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बयान के जवाब में आई है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है उनका देश अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को नहीं छोड़ेगा।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बयान पर भड़के ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर लिखा है अगर ईरान यूरेनियम संवर्धन जारी रखता है तो जरूरत पड़ने पर अमरीका ईरान पर फिर बम बरसाएगा। वहीं अरागची ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को राष्ट्रीय गौरव का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि अमरीका चाहता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम बंद कर दे, मगर ईरान इसे जारी रखेगा।

Advertisement Space

Leave a Comment