
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। यह कार्रवाई लोन फ्रॉड में की गई है। ईडी द्वारा यह कदम लोन फ्रॉड केस में चल रही जांच के बीच उठाया है।
अब अनिल अंबानी बिना अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकते। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी ने अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए तलब किया। मामला दिल्ली में दर्ज होने के कारण उन्हें 5 आगस्त को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।
सूत्रों के मुताबिक ईडी धनशोधन मामले में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में जांच कर रही है।
जिक्र योग्य है कि ईडी ने पिछले सप्ताह मुंबई में 35 स्थानों पर अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़ी कई संस्थाओं और व्यक्तियों पर छापेमारी की, जिसमें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 50 कंपनियां और 25 व्यक्ति शामिल थे।