गिलको डिवैलपरों और बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़ी इकाइयों के बीच करोड़ों के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पर्दाफाश


Aryan Academy AD

कई दस्तावेज़, इलेक्ट्रानिक उपकरण और अन्य सबूत किये ज़ब्त

चंडीगढ़ : बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध पंजाब विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन फ्लाइंग स्क्वाड, एसएएस नगर में दर्ज एफआईआर नंबर 22 तारीख़ 25- 06- 2025 की जांच को आगे बढ़ाते हुए विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब ने शनिवार, 2 अगस्त 2025 को गिलको डिवैलपरों के साथ जुड़ी तीन जायदादों पर छापेमारी कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों और बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ जुड़ी इकाईयों के बीच करोड़ों के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के विवरणों का खुलासा किया है। इस सम्बन्ध में आगे जांच जारी है।

Advertisement Space

आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ में तलाशी ली गई। उन्होंने आगे कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद गिलको डिवैलपरों और कुछ इकाईयों के बीच कुछ संदिग्ध वित्तीय सम्बन्ध और लेन-देन सामने आए थे।

इनकी बारीक सी जांच की गई। इन लेन-देन की और गहराई से जांच करने और सम्बन्धित सबूत इकठ्ठा करने के लिए, विजीलैंस ब्यूरो ने कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया अनुसार यह तलाशियाँ ली हैं।

चल रही तलाशियों में कई दोषपूर्ण दस्तावेज़, इलेक्ट्रानिक उपकरण और अन्य सबूत ज़ब्त किये गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी कार्यवाहियां कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार सख़्ती से की गई थीं और तलाशी अभी भी जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि उपरोक्त तलाशी के दौरान इलेक्ट्रानिक यंत्र और सम्बन्धित दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए गए हैं। 

Advertisement Space

Leave a Comment