सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी मार गिराए


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार से जारी मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक 3 आतंकी को मार गिराया है। वहीं एक सैन्य अधिकारी के घायल होने का समाचार मिला है। उन्हें श्रीनगर में सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह द्वारा चलाया जा रहा है।

Advertisement Space

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजेंसियों को शुक्रवार को कुलगाम के अखल देवसर के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी ‘एक्स’ पर पुष्टि की है कि एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की टीमें ऑपरेशन में शामिल हैं। यह इस हफ्ते की तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले वीरवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास 2 आतंकी मारे गए थे, जो पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ कर रहे थे। सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े तीन आतंकवादी भी एक विशेष ऑपरेशन में मारे गए थे।

Advertisement Space

Leave a Comment