
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रदेश के सभी आम आदमी क्लीनिकों में WhatsApp Chatbot सेवा की शुरुआत की। यह तकनीकी पहल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आसान, तेज और प्रभावी बनाएगी।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि अब मरीजों को अपनी दवाइयों, टेस्ट रिपोर्ट्स, अपॉइंटमेंट रिमाइंडर और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां सीधे WhatsApp पर मिल सकेंगी। इस नए तरीके से लोगों को दफ्तरों या क्लीनिकों की लाइनों में खड़ा होने की ज़रूरत नहीं रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह ऑटोमैटिक चैटबॉट सिस्टम मरीजों की जानकारी को सुरक्षित तरीके से संभालेगा और कागजी रिकॉर्डिंग से मुक्ति मिलेगी, जिससे समय भी बचेगा और कार्यप्रणाली भी तेज होगी।
मोहिंदर भगत ने कहा, “आम आदमी क्लीनिक लोगों की स्वास्थ्य देखभाल में क्रांति ला रहे हैं। अब इनमें शुरू हुई WhatsApp सेवा के साथ पंजाब का हेल्थ मॉडल और भी मजबूत हुआ है।”
- WhatsApp Chatbot से उपलब्ध सेवाएं:
दवाइयों की सूची और जानकारी
लैब टेस्ट रिपोर्ट्स
अपॉइंटमेंट की सूचना
सामान्य स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर
यह नई सेवा प्रदेश की आम जनता के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।