सरे में खुला “खालिस्तान दूतावास”, कनाडा सरकार चुप


Aryan Academy AD

सरेः विदेशों में हमेशा ही भारत की शांति भंग करने के लिए साजिशें रची जाती रही हैं। भारत विरोधी गतिविधियों के लिए गैंगस्टरों को फंडिंग कोई नहीं बात नहीं है। अब  कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के समर्थकों ने एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर एंबेसी ऑफ खालिस्तान का बोर्ड लगाया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत पहले ही खालिस्तानी गतितविधयों को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहा है।

इससे भी बड़ी बात यह है कि अभी तक कनाडा का प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस पर कोई स्टेटमेंट नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बोर्ड गुरु नानक सिख गुरुद्वारा की दीवार पर लगाया गया है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि इस कथित दूतावास के लिए अमरीका और कनाडा से फंड जुटाया गया था। इस बिल्डिंग यहां दूतावास का बोर्ड लगाया गया है, बिल्डिंग के निर्माण के लिए ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने फंड दिया था। सरकार द्वारा इस बिल्डिंग में लिफ्ट लगाने के लिए अलग से 150,000 डॉलर दिया गया था।

भारत सरकार पहले भी कनाडा सरकार से कह चुकी हैं कि वह अपने देश में सक्रिय खालिस्तानी तत्वों पर सख्ती बरते और भारत विरोधी गतिविधियों को न रोका गया तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा।

Advertisement Space

Leave a Comment