मोहाली में ऑक्सीजन फैक्टरी में भीषण विस्फोट, दो की जान गई


Aryan Academy AD

मोहालीः पंजाब में मोहाली के फेज-9 में स्थित एक ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में सिलेंडर विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी की छत उड़ गई और सिलेंडर के टुकड़े एक किलोमीटर तक बिखर गए। आसपास के घरों को भी नुक्सान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। सिलेंडर में विस्फोट कैसे हुआ यह अभी जांच का विषय है।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस घटना पर शोक जताया है। प्लांट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक और फायर डिपार्टमेंट की मदद से जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment