
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
आम आदमी पार्टी के वार्ड नं. 80 पार्षद एवं जिला लोकसभा हलका जालंधर के पूर्व इंचार्ज अश्वनी अग्रवाल का नॉर्थ में ही नहीं पूरे जिला जालंधर में राजनीतिक कद बढ़ा रहा। अश्वनी अग्रवाल पर विश्वास जताते हुए जहां पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें जिला जालंधर लोकसभा सीट से हलका इंचार्ज लगाया गया था, वहीं पार्षद बनने के बाद उन्हें और जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
लोकसभा हलका इंचार्ज रहते हुए अश्वनी अग्रवाल ने गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए काफी मेहनत की। कई-कई सप्ताह गुजरात में सक्रिय रहकर पार्टी का प्रचार किया। उनकी मेहनत को देखते हुए आम आदमी पार्टी की तरफ से अश्वनी अग्रवाल को हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान भी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
हरियाणा में पार्टी का जनाधार मजबूत करने में अश्वनी अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई।
पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें नॉर्थ विधानसभा हलके का संगठन इंचार्ज लगाया गया। इसके बाद अब उन्हें पंजाब अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया।
आम आदमी पार्टी की तरफ से अश्वनी अग्रवाल को जो भी जिम्मेदारियों सौंपी जा रही है, अश्वनी अग्रवाल उन जिम्मेदारियों को बाखूब निभा रहे हैं। जैसा कि माना जा रहा है कि अगर जालंधर के सेंट्रल विधानसभा हलके में उप चुनाव होते हैं तो अश्वनी अग्रवाल पर पार्टी चुनाव की और बड़ी जिम्मेदारी लाद सकती है। क्योंकि सेंट्रल विधानसभा हलके में अग्रवाल परिवार का बड़ा वोट बैंक है।