चुनाव आयोग ‘पारदर्शिता दिखाएं, डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करेंः राहुल

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर सवाल पर सवाल दाग रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा चुनावों में की जा रही कथित धांधली को लेकर लोग कितना सहमत हैं इसके लेकर कांग्रेस ने एक वेबसाइट लांच की है, इसके साथ ही एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में क्या कहा राहुल गांधी ने

Advertisement Space

“वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।”

चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें – http://votechori.in/ecdemand पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।

Advertisement Space

Leave a Comment