एअर इंडिया के विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, प्लेन में सवार थे कई सांसद


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार हवाई यात्रा के दौरान विमानों में गड़बड़ी और इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें प्रकाश में आ रही हैं हैं। रविवार रात्रि भी एअर इंडिया के एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही।
हालांकि एयरलाइंस ने इसकी वजह तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम बताया है मगर फ्लाइट में मौजूद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने
X पर लिखा है- त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2455 – जिसमें मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे – आज भयावह रूप से त्रासदी के करीब पहुंच गए।

जो देरी से शुरू हुआ था, वह एक कष्टदायक यात्रा में बदल गया।
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमें अभूतपूर्व अशांति का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद, कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया। लगभग दो घंटे तक, हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे, जब तक कि हमारे पहले प्रयास के दौरान एक दिल दहलाने वाला क्षण नहीं आया – बताया जाता है कि उसी रनवे पर एक और विमान था। उस क्षण में, कैप्टन के तुरंत रुकने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया।

Advertisement Space

हम कौशल और भाग्य से बच गए। यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती। मैं @DGCAIndia और @MoCA_GoI से आग्रह करता हूं कि वे इस घटना की तत्काल जांच करें, जवाबदेही तय करें, और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक फिर कभी न हो।

एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार फ्लाइट ने 8:17 उड़ान भरी। इसे 10:45 बजे दिल्ली पहुंचना था।

Advertisement Space

Leave a Comment