
कनाडा के शहर ओटावा से हुए एक भयानक हादसे में पंजाब के युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक कार में जिंदा जल गया। युवक की पहचान पंजाब के मोरिंडा शहर के रहने वाले हरविंदर सिंह हैरी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा ओटावा के हाईवे पर हुआ, जिसके बाद गाड़ी ने आग पकड़ ली। कनाडा में पंजाब के नौजवान की दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो बुरा हाल हो गया है।
Advertisement Space
अपने बेहतर भविष्य के लिए हरिंदर सिंह हैरी कनाडा गया था और अभी पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी बहन से मिलने जा रहा था कि यह भयानक हादसा हो गया।
Advertisement Space