फ्लोरिडा : पंजाबी ट्रक ड्राइवर की लापरवाही, हादसे में तीन लोगों की मौत


Aryan Academy AD

फ्लोरिडाः फ्लोरिडा की टर्नपाइक पर उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया जब एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर ने “केवल आधिकारिक उपयोग” के लिए चिन्हित क्षेत्र में यू-टर्न लेने की कोशिश की और एक मिनी वैन से सीधी टक्कर हो गई। हादसा टर्नपाइक के 171वें माइल मार्कर के पास हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल के अनुसार, सेमी ट्रक को पंजाबी ड्राइवर चला रहा था। ट्रक में कुल दो लोग सवार थे, जिनकी उम्र 25 और 28 वर्ष बताई जा रही है। दोनों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक के नीचे दब गई। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement Space

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। घटना के बाद घंटों तक टर्नपाइक की ट्रैफिक लेन बंद रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और यह देखा जा रहा है कि ट्रक चालक द्वारा किसी प्रकार का यातायात नियम उल्लंघन तो नहीं हुआ।

Advertisement Space

Leave a Comment