
लुधियानाः लुधियाना के थाना जमालपुर के इलाके में शादी के कुछ दिन बाद नवविवाहित दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर हर कोई चौंक गया। इस घटना के पति और उसके परिवार को बुरी तरह से तोड़ दिया है। मामला शादी के कुछ दिन बाद पति को बाथरूम में बंद कर दुल्हन के फरार होने का है।
लुधियाना के सुखराज सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी 25 मई को अमृतसर की अमनप्रीत कौर के साथ हुई थे। दोनों हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे कि 11 जून की दोपहर को जब वह बाथरूम में स्नान कर रहा था तो उसकी पत्नी बाहर से दरवाजे को कुंडी लगाकर घर से गहने लेकर फरार हो गई।
हालांकि इस घटना के बाद पति और उसके परिजनो ने मीडिया से दूरी बनाए हुई है।
सुखराज सिंह और उसके परिजनों ने अमनप्रीत की तलाश शुरू की पता चला कि वह अमृतसर के छेहरटा में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।