
अमरीका में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही सख्त कदम उठाये हुए है। सबसे पहले उन्होंने अवैध तौर पर अमरीका में रह रहे लोगों को डिपोर्ट करना शुरू किया, उसके साथ ही ट्रंप ने अमरीका की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए दूसरे देशों के साथ व्यापार के चलते टैरिफ में काफी ज्यादा बदलाव किए हैं।
उच्च दरों पर टैरिफ लगाए जा रहे हैं। वहीं अब गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल इंटरनैशनल स्टूडैंट्स को लेकर भी ट्रंप सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है।
ताजा जानकारी के मुताबिक अमरीका ने 6000 इंटरनैशनल स्टूडैंट्स के वीजा रद्द कर दिए हैं। इतनी बड़ी गिनती में स्टूडैंट वीजा रद्द होने के संबंध में न्यूज एजैंसियों का कहना है कि इसके पीछे कारण बहुत से स्टूडैंट्स का गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होना कारण है। एजेंसियों के मुताबिक ऐसे स्टूडेंट्स में 4000 स्टूटेंट्स गैर कानूनी गतिविधियां जिसमें आतंकवाद का समर्थन शामिल है, के वीजा रद्द हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने अमरीका सरकार ने वीजा आवेदन के साथ स्टूडैंट्स का सोशल मीडिया अकाऊंट की भी डिटेल मांगी थी। इसके अलावा काफी सारे स्टूडेंट्स के चोरी और मारकीट के केस में शामिल होने के कारण उनके वीजा रद्द किए गए हैं। हालांकि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने किसी भी आतंकी संगठन के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन जिन स्टूडेंट्स ने अमरीका के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लिया है उन पर भी गाज गिरी है।