चंडीगढ़ः हिमाचल व पंजाब में बारिश का कहर लगातार जारी है। इससे इन दोनों राज्यों के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है, वहीं कई लोगों को जान चली गई है। बारिश के कारण पठानकोट की तरफ से पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला चक्की पुल भी ढह गया है।
वहीं मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते पंजाब के तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली जोकि सामान्य तापमान से 6.9 डिग्री सैल्सियस नीचे बताया गया है।
Advertisement Space
दूसरी तरफ बारिश के कारण भाखड़ा डैम की गोविंद सागर झील में पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है। सोमवार शाम 6 बजे तक भाखड़ा डैम का जलस्तर 1669.98 फीट दर्ज किया गया। भाखड़ा डैम की जलस्तर क्षमता 1680 फीट तक है। अब पानी का स्तर खतरे के निशान से केवल 10 फीट दूर है।
Advertisement Space