
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया है कि अब वह अब दुनिया भर की विभिन्न टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलते नजर आएंगे।
बता दें अश्विन ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के बाद अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। पर अब उन्होंने इस आई.पी.एल. से भी विदाई लेने का ऐलान कर दिया।उन्होंने अपनेआई.पी.एल सफर में पांच फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया ,जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स है।
सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए अश्विन ने लिखा कि उनके लिए आज खास दिन है । उनका आई.पी.एल. करियर खत्म हो रहा है, लेकिन अब वह दुनिया भर की टी20 लीग्स में अपनी नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।