डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और अधिक कीमत वसूलने वालों को दी चेतावनी


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के मद्देनजर मंगलवार को जिले के दुकानदारों को आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और अधिक कीमत वसूलने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ दुकानदार बाढ़ का हवाला देकर किराना, सब्जियां, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं।

Advertisement Space

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि ऐसी लूट को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

डा. अग्रवाल ने खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग को आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कीमतों में अनुचित वृद्धि को रोकने के लिए नियमित तौर पर बाजारों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि इस कठिन समय में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए उचित दरों पर ही सामान बेचें। उन्होंने लोगों को भी आश्वासन दिया कि उनके हितों की रक्षा के लिए कड़ाई से निगरानी की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment