भारी बारिश के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने हाईवे पुलों का किया निरीक्षण

जलंधर/सोमनाथ कैंथ

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ आज हाईवे पुलों का निरीक्षण किया।

डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने लगातार बारिश के कारण यातायात को उचित रखने में आ रही समस्याओं का बारीकी से मूल्यांकन किया और हाईवे पुलों की संरचनात्मक क्षमता की जांच की।

Advertisement Space

अधिकारियों ने मानसून सीजन के दौरान उचित यातायात और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि यात्रियों की समस्याओं को दूर करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसी दौरान, पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को भारी बारिश के मद्देनजर शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया और निर्बाध यातायात बनाए रखने के लिए कहा।

Advertisement Space

Leave a Comment