
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायवती ने आज रविवार को लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन की तैयारी, कमेटी गठन के साथ सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने को लेकर चर्चा की वहीं उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए भारी टैरिफ को ट्रंप टैरिफ आतंक बताया।
उन्होंने कहा कि अमरीका के ट्रंप टैरिफ आतंक से से नई चुनौतियां उभर कर सामने आई हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार को ठोस व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ट्रंप द्वारा थोपे गए भारी टैरिफ से दलितों की गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस टैरिफ से अशिक्षा बढ़ेगी तथा पलायन की विवशता जैसी जटिल समस्याओं के कारण दुनिया में देश का मान-सम्मान प्रभावित होगी।
इसके साथ ही मायावती ने घोषणा की कि आगामी 9 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि राजधानी लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी।