हरिद्वार में भूस्खलन, मनसा देवी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरा ; रेल आवाजाही प्रभावित

हरिद्वार: उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा । लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी कई घटनाएं सामने आई है। अब ताजा भूस्खलन का मामला हरिद्वार में सामने आया है, जिसने रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार के काली मंदिर के पास स्थित मनसा देवी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। इस भूस्खलन से मिट्टी और चट्टानों का तेज बहाव भीमगोड़ा रेलवे सुरंग के पास रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया। मलबे की चपेट में आने से ट्रैक पर लगे लोहे के सुरक्षा जाल भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Advertisement Space

परिणामस्वरूप, देहरादून-हरिद्वार रेल मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूस्खलन में कोई जनहानि नहीं हुई।

Advertisement Space

Leave a Comment