नेपाल में हालात बेकाबू : प्रधानमंत्री का इस्तीफा, पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ का घर जलाया गया


Aryan Academy AD

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का विरोध हिंसक रूप धारण कर गया है। हालात बेकाबू हो चुके हैं तथा हिंसक विरोध प्रदर्शन धमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर को आग लगा देने और उनकी पत्नी की मौत होने की खबरें आ रही हैं। वहीं बढ़ती हिंसा के बीच मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं वित्त मंत्री को सड़कों पर दौड़ाकर पीटे जाने संबंधी वीडियो वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि सोमवार को जेन जी प्रदर्शनकारी और विपक्षी नेता प्रधानमंत्री ओली से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। ओली ने 1 साल और 2 महीने पहले पद संभाला था। उन्होंने गत वर्ष 15 जुलाई 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
सोमवार को जेन जी के विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे, संसद भवन, नेताओं के आवासों तथा कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में तोड़फोड़ की। इस प्रदर्शन के दौरान 19 प्रदर्शनकारी मारे गए थे तथा सैकड़ों घायल हो गए थे।

Advertisement Space

ओली ने 2015-16, 2018-21, और 2021 में कुछ समय के लिए और फिर जुलाई 2024 से मंगलवार को अपने पद से हटने तक नेपाल की सत्ता संभाली थी । उनसे पहले देश के गृहमंत्री और कृषि मंत्री भई इस्तीफा सौंप चुके हैं।

नेपाल में खराब होते हालात को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार को दिल्ली और काठमांडू के बीच अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा, “काठमांडू में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली रूट की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इन उड़ानों में एआई2231/2232, एआई2219/2220, एआई217/218 और एआई211/212 शामिल हैं।”

Advertisement Space

Leave a Comment