हेरोइन, अवैध शराब और नशीली गोलियों सहित 7 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ मुहिम के तहत जलंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को 150 ग्राम हेरोइन, 20,250 मिलीलीटर अवैध शराब और 31 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तारी के दौरान इन व्यक्तियों से 150 ग्राम हेरोइन, 20,250 मिलीलीटर शराब और 31 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

Advertisement Space

उन्होंने आगे बताया कि नशे की सप्लाई को रोकने के साथ-साथ नशे की दलदल में फंसे 6 व्यक्तियों के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां ड्रग माफिया के लिए एक सख्त संदेश हैं कि नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी, ताकि पंजाब से नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment