आई.टी.आई. आदमपुर में अस्थायी गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे


Aryan Academy AD

जालंधरः इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) आदमपुर द्वारा सेशन 2025-26 के लिए विभिन्न ट्रेडों में अस्थाई गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है।

आई.एम.सी. के सदस्य सचिव पुष्पिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में आर.ए.सी., मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, टर्नर, प्लंबर, मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट, और सिलाई टेक्नोलॉजी ट्रेडों के लिए अस्थायी गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 15,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।

Advertisement Space

योग्यता और अनुभव के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग की वेबसाइट https://dgt.gov.in/cts_datails से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से, रजिस्टर्ड डाक, या ई-मेल (itiadampur@punjab.gov.in) के माध्यम से 25 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे तक भेज सकते हैं। इंटरव्यू 29 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे संस्थान में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपने शैक्षिक योग्यता और अनुभव के मूल सर्टिफिकेट साथ लें कर आए।

Advertisement Space

Leave a Comment